हिंदी दिवस पर सेन्ट्रल एकेडमी में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

हिंदी दिवस पर सेन्ट्रल एकेडमी में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

 

निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम और लगाव को प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

विद्यालय के निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने तथा भाषा के शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग के लिए विद्यालय में निरंतर प्रयास किए जाते हैं।

 

उप निदेशक अनुज तिवारी एवं प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिंदी के महत्व और इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर ही भाषा के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में राज श्री तिवारी, आयुष, शीनिन, आराध्या, साक्षी, ऐंजल, आदिति, अन्वी, श्रेष्ठ, गरिमा, रौनक, हिफजा, आदित्य, सौम्या, अदीना, आरोही और सोनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के इतिहास, उपयोगिता एवं दैनिक जीवन में इसके महत्व पर अपने विचार रखे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने शिक्षकों एवं अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।

 

इस अवसर पर आबिद अरशद, अतुल, फिजा अकरम, फिजा युनूस, सुधा गोंड, अंजली कौर, आजम, सम्स, प्रियंका त्रिपाठी, रानी एवं रूचि सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान बनाए रखने और इसके अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया।