थाना कलवारी में समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। शनिवार को थाना कलवारी परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रमोद कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कलवारी श्री संतोष कुमार ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान बीपीओ, हल्का प्रभारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार ने हल्का लेखपाल एवं बीपीओ को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विधिक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।