बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में डीआईजी संजीव त्यागी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के विभिन्न तरीके बताए।

डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि जागरूकता और आत्मविश्वास महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने की अपील की।

वहीं, सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मानसी ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी से भी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह और एंटी रोमियो टीम प्रभारी साइस्ता ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, वूमेन पावर लाइन तथा पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी। कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, शिक्षिकाएं और कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।