जनपद निवासी शिक्षक का कमाल:
अर्थशास्त्र के डिजिटल कंटेंट को एक दिन में चौदह लाख लोगों ने देखा
जिले के चंद्रपलिया, तहसील हर्रैया के रहने वाले हैं अजय चौबे
बस्ती: नैनीताल जिले के राजकीय इंटर कालेज बानना, भीमताल, नैनीताल में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अजय कुमार चौबे का शैक्षणिक कंटेंट सोशल मीडिया पर एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है। उनके द्वारा तैयार किए गए विशेष अर्थशास्त्र के डिजिटल अध्ययन सामग्री और वीडियो को आनलाइन प्लेटफार्म्स फेसबुक पर कुल 14 लाख (1.4 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है। जनपद के हर्रेया तहसील के चंद्रपलिया गांव निवासी
अजय कुमार चौबे उत्तराखंड के नैनीताल जिले दूरदराज के पर्वतीय क्षेत्र में बानना में जीआइसी में अर्थशाास्त्र के प्रवक्ता के पद पर कार्ररत हैं। उनके द्वारा इस स्तर का डिजिटल इम्पैक्ट बनाना शिक्षा जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। श्री चौबे ने शिक्षण को सिर्फ चार दीवारों तक सीमित न रखकर तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल किया है, जिससे राज्य ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों के छात्र भी लाभान्वित हो रहे हैं।
—————————
डिजिटल नवाचार से बदली शिक्षण शैली
अजय कुमार चौबे पिछले कुछ समय से अर्थशास्त्र जैसे विश्लेषणात्मक विषय को सरल और रुचिकर बनाने के लिए डिजिटल टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए चार्ट, कांसेप्ट नोट्स और व्याख्यात्मक वीडियो को छात्रों के साथ-साथ अन्य शिक्षकों ने भी खूब सराहा है। वर्तमान इंटरनेट मीडिया युग में जब रील्स और शार्ट्स का बोलबाला है, ऐसे में शैक्षिक और ज्ञानवर्धक सामग्री का 14 लाख से अधिक बार देखा जाना यह साबित करता है कि गुणवत्तापूर्ण कंटेंट की आज भी भारी मांग है। बस्ती जिले के चंद्रपलिया, तहसील हर्रैया के रहने वाले हैं अजय चौबे को लाइक करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा