अग्नि शमन यंत्रों के प्रकार, आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण-चीफ वार्डन

अग्नि शमन यंत्रों के प्रकार, आग से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण-चीफ वार्डन

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। आज दिनाँक 10-9-2026 को आग से बचाव और अग्नि शमन यंत्रो के प्रकार व उनके उपयोग के बारे में छात्रों, छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया, नागरिक सुरक्षा केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ से प्रशिक्षित चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा के परिसर में समस्त छात्र-छात्राओं को, विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाओं, रसोइयों, अभिभावकों आदि को अग्निशमन यंत्र के विभिन्न प्रकारों से अवगत कराया और विभिन्न प्रकार की आगों को बुझाने के प्रभावकारी तरीकों का प्रशिक्षण दिया, बताया कि वह नागरिक सुरक्षा के बैनर तले लोगों को निरन्तर जागरूक करते रहते हैं, जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन व प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर / उप जिला मजिस्ट्रेट बस्ती राजेश कुमार यादव के कुशल पर्यवेक्षण में नागरिक सुरक्षा बस्ती की पूरी टीम आग से बचाव के लिए सदैव लोगों को जागरूक करती रहती है, प्रधानाचार्य मायावती, मीनाक्षी मिश्रा, कंचन, निशा आदि लोग मौजूद रहे।