*थाना इब्राहिमपुर पुलिस की तत्परता से रास्ता भटकी 08 वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया गया*
अम्बेडकर नगर।समय करीब 10:00 बजे पीआरवी-9185 द्वारा थाना इब्राहिमपुर पुलिस को अवगत कराया गया कि इवेन्ट नं0 05689 के अन्तर्गत केशवपुर प्राइमरी स्कूल के पास करीब 08 वर्षीय बच्ची मिली है, जो अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना इब्राहिमपुर पुलिस द्वारा का0 संजू चौधरी, का0 जितेश वर्मा एवं म0का0 कशिश मिश्रा को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बच्ची से मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसे सहज किया गया तथा काफी प्रयास के उपरान्त बच्ची द्वारा अपना नाम श्रुति पुत्री पंकज सैनी, निवासी जहीदपुर नसरुल्लाहपुर, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 08 वर्ष बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से बच्ची के परिजनों से सम्पर्क कर उसे सकुशल उसके घर पहुंचाया गया तथा उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस टीम के तत्पर एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान का0 संजू चौधरी,का0 जितेश वर्मा, म0का0 कशिश मिश्रा, थाना इब्राहिमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर रहे।