जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में उत्साह से मनाया गया नेशनल न्यूट्रीशन वीक, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। जी.वी.एम. कान्वेन्ट स्कूल में नेशनल न्यूट्रीशन वीक उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। एक सितम्बर से शुरू हुए जागरूकता सप्ताह का समापन पोषक तत्वों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व की जानकारी पोस्टर, भाषण और विभिन्न प्रकार के मॉडलों के माध्यम से दी गई।
विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण विद्यालय के प्रबन्धक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने किया। प्रबन्धक ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से मॉडलों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा संतुलित एवं पोषक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि हम प्रतिदिन भोजन करते हैं, लेकिन कौन-सा भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए अधिक उपयोगी है, इसकी जानकारी सभी को नहीं होती। बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सप्ताह के दौरान बच्चे विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेकर आए तथा शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षाओं में उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया।
प्रदर्शनी में जाह्नवी, स्निग्धा, अनन्तराज, अदिति, आद्या, अशिता, शालिनी, हर्ष, पार्थ एवं शिक्षा ने उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। वहीं दिव्यज्ञान, अल्तशा, रिद्धी, नम्रा, गौरी, यशू, नीरज, रुद्र, अमिता, यशराज, श्याम, असद, अयान, हर्ष, अविका, रिदा, सम्राट, अद्वित, काशिफ, सात्वी, आर्ष, आकृति, आरुषि, रोशन एवं कीर्ती सहित अन्य विद्यार्थियों के मॉडल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में राकेश, राजेश, साकेत, सना, अलीशा, पवन, गिरीश, शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, मीनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीन, अरविन्द, सुशील, नीरज, महिमा एवं अमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।