शिक्षा मित्रों ने किया विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल किए जाने की मांगः सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने किया विशेष टीईटी परीक्षा में शामिल किए जाने की मांगः सौंपा ज्ञापन

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शनिवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद उपाध्याय के साथ विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि हरीश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सरकार से समायोजित शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल किए जाने की मांग किया गया है।

ज्ञापन देने के बाद शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षा मित्रों को इस विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं दिया गया है। उन्होने मांग किया कि शिक्षा मित्रों को भी इस विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल कर उन्हें समायोजन का अवसर दिया जाए।