अनुराग लक्ष्य, 5 सितंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
11 सितंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म हैवान में आखरी बार दिखाई देंगे दिवंगत अभिनेता असरानी ।
फिल्म के लीड रोल में अक्षय कुमार और सैफ अली खान दिखाई देंगे । सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान और अक्षय कुमार की यह कम बैक फिल्म बताई जा रही है।
अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग के समय की कुछ बातें शेयर कीं, उन्होंने बताया कि इस फिल्म में असरानी जी हिंदी फिल्मों के अपने कैरियर की आखिरी फिल्म हैवान में एक वाच मैन की शानदार भूमिका निभाई है।
अक्षय कुमार ने आगे यह भी कहा कि असरानी जी ने हिंदी फिल्मों के कई आइकॉनिक रोल निभाया, जिनमें उनकी फिल्म शोले को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
असरानी जी की इससे पहले भी फिल्म इक्कीस और भूत बंगला रिलीज़ हो चुकी है ।
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने लगभग हर फिल्म में असरानी जी को कॉस्ट किया है, इसी लिए फिल्म हैवान में भी असरानी जी इसका हिस्सा बने ।