57 बच्चों का मेडिकल परीक्षण, 47 को जारी हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र

57 बच्चों का मेडिकल परीक्षण, 47 को जारी हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र

 

बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा अनुभाग द्वारा गुरुवार को मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन रामनगर ब्लॉक के सभागार में किया गया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी के निर्देश पर आयोजित कैंप की अध्यक्षता समेकित शिक्षा के डीसी डॉ. सुनील कुमार तिवारी द्वारा किया गया।कैंप का संचालन फिजियो अजय कुमार पाण्डेय ने किया।कैंप में कुल 57 बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें परीक्षण के बाद 47 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित चिकित्सकीय टीम में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों का परीक्षण किया। टीम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ वी के वर्मा , ईएनटी सर्जन डॉ ए के मल्ल , नेत्र सर्जन डॉ सुनील कुमार, डॉ अनिल कुमार दुबे, कमलेश प्रताप,सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे।

 

चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की जांच कर आवश्यक प्रमाण पत्र एवं रिपोर्ट तैयार की गई। कैंप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

 

कैंप में कुल 47 प्रमाण पत्र निर्गत किया गया और बच्चों और प्रौढ़ को मिलाकर कुल 62 प्रमाण पत्र जारी किया गया। कैंप में स्पेशल एजुकेटर राधाकांत पांडे कमलेश त्रिपाठी और टेक महिंद्रा के अभिषेक पांडे ने अपना योगदान दिया।