बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, गूंजा ‘हरीश द्विवेदी जिंदाबाद’ का नारा

– ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में बड़ेबन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के गृह जनपद में प्रथम आगमन पर बड़ेबन चौराहे पर सोमवार को ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे व युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक दूबे ‘शनि’ के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किए। सुबह से ही बड़ेबन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। वैदिक मंत्रोचार द्वारा हाइड्रा मशीन से माला पहना कर आतिशबाजी कर अनोखे अंदाज में स्वागत किये। चौराहा स्वागत द्वार, होर्डिंग व बैनरों से भाजपा के रंग में रंगा  था।
     ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी के  राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर जनपद के साथ प्रदेश भी मजबूत होगा। भाजपा ने जो खोया था उसे व्याज सहित यहा की जनता को वापस किये। विकास की गति थम गया था अब फिर से पहिया चलने लगेगा।
       स्वागत कार्यक्रम में अजय पाल, धर्मेंद्र चौधरी, संजय पाण्डेय, राजू पाण्डेय, विपेंद्र पाल, प्रदीप पांडेय, बेचू अग्रहरी, वैभव मिश्रा, सचिदा यादव, गुल्ली दूबे, गिरिजा शंकर दुबे, इंद्रकुमार चौधरी, अहमद रजा, पवन पांडेय, विजली गिरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।