राजकिशोर सिंह के रक्षाबंधन समारोह में उमड़ा माताओं बहनों का जनसैलाब हजारों रक्षासूत्रों से सजा भाई बहन के स्नेह का मंच

राजकिशोर सिंह के रक्षाबंधन समारोह में उमड़ा माताओं बहनों का जनसैलाब हजारों रक्षासूत्रों से सजा भाई बहन के स्नेह का मंच

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह द्वारा आयोजित भव्य रक्षाबंधन समारोह में माताओं बहनों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा आयोजन स्थल भाई बहन के स्नेह सम्मान और आत्मीयता से सराबोर नजर आया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचीं माताओं बहनों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री बृजकिशोर सिंह डिंपल को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत किया।समारोह में उमड़ी भीड़ ने आयोजन को एक बड़े सामाजिक मिलन का रूप दे दिया। हर ओर रक्षासूत्र, बहनों का उत्साह और भाईचारे की भावना दिखाई दी। महिलाओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर राजकिशोर सिंह ने माताओं बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई बहन के प्रेम का पर्व नहीं बल्कि सामाजिक भाईचारे सम्मान विश्वास और रिश्तों की मजबूती का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि मेरे शरीर का एक-एक कतरा माताओं और बहनों के सम्मान स्वाभिमान और अधिकार के लिए समर्पित है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्रौपदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने राखी के रिश्ते का मान रखा था उसी तरह हर्रैया की माताओं बहनों का भी उन पर स्नेह और विश्वास का कर्ज है जिसे वह सदैव सम्मान के साथ निभाते रहेंगे।समारोह स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में पहुंचने वाली प्रत्येक बहन का सम्मान और आत्मीय स्वागत समारोह की खास पहचान बना रहा कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन ने किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू सिंह, मुकेश शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, पंडित वर्मा, विनय सिंह, अनिल सिंह टाइगर, राजन पाण्डेय, राका वर्मा, मनोज कुमार, महेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, बचन सिंह, राणा सिंह, भगवान सिंह मामा, मुन्ना सिंह, डॉ. अजीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।