बच्चों के गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

बच्चों के गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

सल्टौआ / बस्ती-ब्लाक संसाधन केन्द्र के सभागार में एफ०एल०एन० प्रशिक्षण के अन्तिम बैच का प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के अन्तिम बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ अरुण कुमार यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण ब्लाक में 22 जुलाई से चल रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 493 शिक्षकों व शिक्षामित्रों नें प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी गुरुजन विद्यालय पर जाकर बच्चो के बीच प्रशिक्षण में प्राप्त शिश्वण विधियों का उपयोग अवश्य करें। जिससे बच्चों को सीखने में सुलभता हो सकें। इस प्रशिक्षण से बच्चो में बुनियादी साक्षरता, भाषा, गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षण को बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षण के दौरान गतिविधियों एवं टी०एल०एम० का प्रयोग बेहतर ढंग से किया जाय ।

प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता बब्बन प्रसाद पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव, भारकर दूबे, ज्ञानचन्द तिवारी एवं महावीर यादव ने प्रतिभागियों को संदार्शिका आधारित शिक्षण, कार्यपुस्तिका का बेहतर उपयोग तथा एन०सी०आर०टी० द्वारा दी गयी कक्षा 4 की पाठ्य पुस्तको वीणा गणित मेला, तथा संतूर पर विस्तृत रुप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिस विद्यालय पर शिक्षको की संख्या कम है, वहां बेहतर कक्षा संचालन हेतु MGML के माध्यम से कक्षा संचालन हेतु विशेष रुप से प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय में कमजोर बच्चों के शिक्षण हेतु रिमिडियल कक्षा शिक्षण के बारे में भी विस्तृत रुप से बताया गया, जिसे इस प्रशिक्षण में CATCH-UP के नाम से जाना गया। प्रशिक्षण के हर बैच में शिक्षक व शिक्षामित्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। प्रशिक्षण में PPT सहित अन्य तकनीकी कार्यों के संचालन में ब्लॉक क्वालिटी कोआर्डिनेटर नरेन्द्र आर्य जी की भूमिका सराहनीय रही साथ ही साथ लेखाकार जयवीर सिंह व MIS शकील अहमद का भी विशेष योगदान रहा।

प्रशिक्षण में मुख्य रूप से संदेश कुमार रंजन, चन्द्रभूषण पाण्डेग, सुरेन्द्र पाठक, रामभरत वर्मा, रमेश चौधरी, मनोज तरुण, विशाल यादव ,राम किशोर, रमेश शुक्ला केसरी मौर्या, सरफराज, साक्षी सिंह, डाली त्रिपाठी, रजनी, संयोगिता, प्रतिभा, शालिनी चौधरी, तुलिका त्रिपाठी सत्येन्द्र शुक्ल, मयूर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।