बस्ती। किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति रसूलपुर के साधारण सभा सदस्यों की बैठक आगामी 20 सितम्बर को दिन में 10 बजे से किसान इण्टर कालेज रसूलपुर तरेता के सभागार में आयोजित किया गया है।यह जानकारी देते हुये समिति के प्रबन्धक शत्रुघ्न प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बैठक में समिति और विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव विभागीय पर्यवेक्षक की देख रेख में सम्पन्न होगा।