नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर जोर
नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना प्राथमिकता : सोनमती चौधरी
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। मंगलवार को नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में तालाबों की नीलामी कराने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कराने, शंकर नगर चौराहे के निकट स्थित जर्जर भवन की नीलामी, अधिशासी अधिकारी के आवास निर्माण तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई के लिए आवश्यक सामग्री, कीटनाशक एवं उपकरणों की खरीद सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर की जनता से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नगर पंचायत के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में रखे गए प्रस्तावों को धन की उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्मा प्रसाद, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन, दुर्गेश कुमार, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुस्ताक, दुर्गेश चौबे, अरुण कुमार एवं प्रकाश निषाद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को बोर्ड के समक्ष रखा और आवश्यक विकास कार्य कराए जाने पर जोर दिया।
बोर्ड की बैठक को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज एवं सुधीर सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।