पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बहराइच पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बहराइच पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल,

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

बहराइच ब्यूरो चीफ 2027 मे पार्टी को जीत दिलाने के लिए बूथ स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकताओं व नेताओं मे भरा जोश। सपा कार्यालय स्थित बाबा साहब अम्बेडकर सभागार मे आयोजित भव्य पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम भाग लेने बहराइच पहुँचे मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का हुआ गर्मजोशी से स्वागत।

पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम मे पार्टी पदाधिकारी, नेताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने, गांव -गली मे जनता के बीच पहुँचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों व नीतियों को बताने का अवाहन किया।

इस दौरान प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार मे सामंतवाद और पूंजीवाद बहुत बढ़ रहा है शोषित – वंचित, पिछड़े – दलितों व अल्पसंख्यकों पर आये दिन जुल्म अत्याचार बढ़ा है उन्हें पीछे धकेला जा रहा है। प्राइमरी स्कूल बंद किये जा रहे है, विश्व विद्द्यालय पर बुलडोजऱ चलाया जा रहा है जिससे कि आने वाली पीढ़ी पढ़ लिख न सके और शिक्षा से वंचित रह जाये।

पूर्व विधायक मासी के के ओझा ने चांदी का मुकुट पहनकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने स्वागत गीत पढ़कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया तत्पश्चात विधायक मटेरा मारिया शाह, विधायक कैसरगंज आंनद यादव,पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, के के ओझा, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, पेशकार राव व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, अफ़शाल शानू, मयंक मिश्रा, नदीमुल हक तन्नू,मनु देवी, सुमन शर्मा, मंजू चौधरी, अंजली सोनी, सदानंद शुक्ला, रामजी यादव, शैलेश सिंह शैलू, एड० रियाजुद्दीन, अवधेश वर्मा, राजेश चौधरी, शकील मेकरानी, दिनेश लोधी, पिंटू निषाद, अनवर वारसी, वसीम शेरवानी, विजय साहू मून आदि ने स्मृति चिन्ह, शाल व माला पहनाकर किया स्वागत एवं अभिनन्दन। इस पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां ‘बंटी’ ने किया। इस अवसर पर मो० आसिफ, जवाहर यादव, गौरव यादव, दीपक चौरसिया, तुफैल खान, ललित मिश्रा, आंनद प्रकाश यादव, कृपा राम यादव, सत्यम बाजपेयी सहित बड़ी संख्या मे पार्टीजन उपस्थित रहे