वेद-महोत्सव में परीक्षा मेला-आचार्य सुरेश जोशी

🌴🌴ओ३म् 🌴🌴
*🌹वेद-महोत्सव में परीक्षा मेला*🌹
श्रावण मास के पावन अवसर पर आर्यावर्त्त साधना सदन बाराबंकी में एक माह के वेद-महोत्सव कार्यक्रम के पूर्व संध्या में *परीक्षा-संवाद संगोष्ठी* का आयोजन हुआ।जिसमें प्रतिभाग करने वाले नर-नारियों का नामांकन इस प्रकार रहा। यही परीक्षार्थी कल के *🔴 परीक्षा-मेले में*🔴 में प्रतिभाग करने वाले हैं।इस परीक्षामेले का उद्देश्य सत्संग,स्वाध्याय,साधना,ईश्वर भक्ति,समाजसेवा,माता-पिता-आचार्य व ऋषि -ऋण से ऊऋण होना व संस्कारों की पूंजी तैयार करना है।
🌸 *राजीव अवस्थी 🌸 सुशांत आर्य 🌸 गिरीश पहलवान 🌸 डां० रामनारायण 🌸राजेश्वरी सिंह 🌸 भानु प्रताप 🌸 अर्जुन देव 🌸 प्रेम चंद्र 🌸 गणेश प्रसाद 🌸 राम सुजान 🌸 रमेश तिवारी 🌸 रमापति अवस्थी 🌸 राम चंद्र 🌸राज कुमार पांडेय 🌸 अशर्फी लाल 🌸 कमलाकांत 🌸 मोहन लाल 🌸 राममनोरथ 🌸 रमापति वर्मा 🌸 सरस्वती 🌸 हर्षाली 🌸 निधि 🌸 प्रीति 🌸 ब्रजरानी 🌸 लक्ष्मी शुक्ला 🌸 ज्योति 🌸 पुष्पा 🌸 सीता 🌸 संगीता 🌸 सरोज दूबे 🌸 मालती 🌸 सुष्मिता दूबे 🌸 बीना 🌸 लीलावती।*
कतिपय कारणों से कुछ शिविरार्थी अनुपस्थित रहे।कल परीक्षा में वो भी उपस्थित रहेंगे। सभी परीक्षार्थियों ने *परीक्षा-संवाद गोष्ठी* में खूब अभ्यास किया है।
🌹*ओ३म्*🌹
🌻*परीक्षा-मेला परीक्षापत्र📚*🌻
आर्यावर्त्त साधना सदन पटेल नगर दशहरा बाग में चल रहे *मासिक वेद-महोत्सव* पर एक *परीक्षापत्र* जारी हो गया है। *ब्रह्माण्ड के पांच तत्व* विषय पर जो *मासिक सत्र* चल रहा था। उसका *परीक्षापत्र* तैयार हो गया है।जिसके कतिपय प्रश्न इस प्रकार है।प्रत्येक *प्रश्न पांच अंक* का होगा!
*[१]* अनादि शब्द का क्या अर्थ है? और अनादि पदार्थ कितने हैं उनके नाम बताओ?
*[२]* ब्रह्माण्ड के पांच तत्वों के नाम बताओ?
*[३]* शरीर में होने वाले ६ परिवर्तनों के नाम बताओ?
*[४]* अहंकार से उत्पन्न होने वाले १६ पदार्थों के नाम बताऐ?
*[५]* प्रकृति के तीन गुणों के नाम बताओ?
*[६]* सतोगुण, रजोगुण व तमोगुण का परिणाम क्या-क्या है?
*[७]* सतोगुणी , रजोगुणी व तमोगुणी व्यक्ति की मृत्यु के बाद कौन सी योनि प्राप्त होगी?
*[८]* पंचमहाभूतों के नाम बताओ!
*[९]* पंच तन्मात्राओं के नाम बताओ?
*[१०]* प्रकृति से जो प्रथम दो पदार्थ परमात्मा ने बनाये उनके नाम बताओ?
*[११]* समदोष का क्या अर्थ होता है!
*[१२]* सतोगुणी आहार से मिलने वाले चार लाभ बताओ!
*[१३*] सतोगुणी भोजन के लक्षण बताओ?
*[१४]* रजोगुणी भोजन के लक्षण बताओ?
*[१५]* तमोगुणी भोजन के लक्षण बताओ?
*[१६]* वाकभट्ट जी के तीन आहार सूत्रों के नाम बताओ?
*[१७]* ऐलोपैथी चिकित्सा के तीन सिद्धान्त क्या हैं ?
*[१८]* आजकल भोजन के तीन स्तंभ कौन हैं?
*[१९]* शरीर के तीन स्तंभ कौन हैं?
*[२०]* अच्छी नींद लाने के छ: उपाय?
*[२१]* प्रतिदिन बोले जाने वाले वेद मंत्र का उच्चारण,कविता अर्थ व शब्दार्थ बताओ!
🔥*अति-विशेष*🔥
प्रत्येक प्रश्न पांच (५) अंको का है।प्रश्न संख्या (२१) इक्कीस पच्चीस (२५) अंक का है।
🪷*परीक्षा संयोजक*🪷
आचार्य सुरेश जोशी।
🪷*परीक्षा निरीक्षक*🪷
पं०रुक्मिणी शास्त्री।
*🪷परीक्षा अंक प्रदाता*🪷
शांति-स्वरूप आर्य।
*🪷पुरस्कार वितरण*🪷
जिला सभा के प्रधान रामकुमार जी।
इस परीक्षा-मेला में भाग लेने वाले सभी नर-नारी *अत्यंत भाग्यशाली* हैं।एक माह तक उन्होंने अपने सनातन धर्म के संस्कारों की दृढ़ भूमि बनाई है जो भविष्य में उन्हे सुख -शांति व आनंद देने वाली होगी क्योंकि *वर्तमान के कर्म भी भविष्य की पूंजी* होती है।सभी परीक्षार्थियों को *परीक्षा मेले* में भाग लेने के लिए हार्दिक शुभकामनायें।
🕉️*आचार्य सुरेश जोशी*🕉️
आर्यावर्त्त साधना सदन पटेल नगर दशहराबाग बाराबंकी।उ०प्र०
*✈️7985414636*✈️