सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक समस्याओं पर संघर्ष तेज करने का आह्वान
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुदानित विद्यालयों में वर्ष 2006 में कार्यरत रहे तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित स्थानीय शिक्षक समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीश दत्त पाण्डेय ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक लंबे समय से उपेक्षा का सामना कर रहे हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संघ की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ऐसे में एकजुटता और संघर्ष के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने शिक्षकों से मांगों के समर्थन में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि संघ शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम निश्चित रूप से सामने आएंगे। उन्होंने टीईटी प्रकरण पर सरकार की उदासीनता को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा।
बैठक में वीरेन्द्र कुमार मिश्र, लखपत सिंह, उदयभान सिंह, विजय सिंह, धर्मराज चौधरी, चिन्तामणि, मान सिंह, देवेन्द्र कुमार शुक्ल, फूलचन्द चौधरी और मनोज यादव समेत अन्य वक्ताओं ने शिक्षक समस्याओं को बिंदुवार रखा। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करते हुए सरकार पर नीतिगत दबाव बनाया जाना जरूरी है। बैठक का संचालन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक में भानु प्रताप शुक्ल, रामनरेश, राममूर्ति वर्मा, परशुराम निषाद, विजय बहादुर सिंह, रामकरन पाल, अजय कुमार सिंह, रघुपति वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, रामतौल वर्मा, राजकुमार, राम सोहरत, इन्द्रजीत, बलिराम उपाध्याय, रामनरायन आर्य, सीताराम, ओम प्रकाश द्विवेदी, चन्द्रमणि त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, इन्द्रदेव प्रसाद दूबे, विजय कुमार, मेवालाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।