जा तो रहे हो छोड़ के मुझको मेरी ख़ता बतलदो न, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 27 नवंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
प्यार एक खुश्बू है, रंगत है, नज़ारे हैं, बहता झरना है, नदियों का कल कल है । खासकर जब यह एहसास कोई शायर अदीब या फनकार करता है तो प्यार का मतलब अपने मेज़ाजी खुदा को अपनी रूह का हिस्सा बना लेना होता है । तब इस मुकाम पर आकर मुझ जैसा शायर यह कहने पर मजबूर हो जाता है कि,
जा तो रहे हो छोड़ के मुझको, मेरी ख़ता बतलादो न,
बिन तेरे मैं जिऊंगी कैसे यह भी हुनर सिखलादो न ।
वक्त ने हमको मिलवाया था, वक्त ने हमको जुदा किया,
आज बिछड़के कहाँ मिलोगे, वोह भी पता बतलादो न ।
ज़िंदगी बेनूर होकर रह गई
प्यार का दस्तूर होकर रह गई ।
जिसको मैने समझा मंदिर का दिया
बेवफा मगरूर होकर रह गई ।
तू चांदनी थी मेरी अंधेरों में खो गई
शर्म ओ हया को बेचकर नीलाम हो गई।
तुझे मैं हया का नाम दूँ या बेहया कहूँ
तू ही बता ऐ संग ए दिल तुझको मैं क्या कहूँ ।





Views Today : 630
Who's Online : 19