महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के श्रावण कुंज में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की 529वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में संत-महंतों ने तुलसीदास जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके साहित्यिक एवं आध्यात्मिक योगदान को याद किया। संतों ने कहा कि तुलसीदास जी ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से रामभक्ति और नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर श्रावण कुंज के आयोजक महंत मामा दास ने संतों, अतिथियों और रामायणियों का सम्मान किया। उन्हें श्रीरामचरितमानस की गुटका, अंगवस्त्र और गोस्वामी तुलसीदास जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजक महंत मामा दास ने कहा, “गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती को आने वाले वर्षों में और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अगले वर्ष बड़े पैमाने पर आयोजन के साथ तुलसीदास जी की प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। श्रावण कुंज में तुलसीदास जी की स्मृतियों और उनके द्वारा दिए गए रामभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और तुलसीदास जी की रचनाओं तथा श्रीरामचरितमानस के माध्यम से समाज को मिले आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेशों पर चर्चा की।