उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया राजा ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया राजा ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों व्यापारियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फुटहिया चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

राजा ऐश्वर्य राज सिंह का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह, मनोज, भारत राम, बबलू अग्रहरि, संजय गुप्ता, समीर राना, कमलेश चौधरी, राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सत्यम सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’, किशन सिंह, अभिषेक सिंह, चंचल सिंह, ऋषि सिंह, रावेश श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, अंकुर श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, आकाश सोनी, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, अवधेश कुमार निषाद, निरंजन कुमार उपाध्याय, हेमंत कुमार मिश्रा, पीयूष तथा धीरेंद्र कुमार चौधरी सहित सैकड़ों व्यापारी और संगठन पदाधिकारी शामिल रहे।