उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मिला डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मिला डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बस्ती पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती की उपनिरीक्षक श्रीमती अनुपम त्यागी, प्रभारी चौकी अमहट घाट, थाना कोतवाली को प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न’ से सम्मानित किया गया है।

मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय बस्ती में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्णा द्वारा उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया है।

उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी की इस उपलब्धि से बस्ती पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। यह सम्मान उनकी मेहनत, ईमानदारी, जिम्मेदारी और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

बस्ती पुलिस ने उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग का कहना है कि ऐसी उपलब्धियां न केवल सम्मानित अधिकारी का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार का मनोबल भी ऊंचा करती हैं।