स्वतंत्रता दिवस अयोध्या में समाजसेवी श्री सुशील चतुर्वेदी के संयोजन में ‘उत्कृष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह’ संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन सम्मानित

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अयोध्या में बिगवॉश कंपनी के तत्वावधान में उत्कृष्ट व्यक्तित्व सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री सुशील चतुर्वेदी रहे, जिनके मार्गदर्शन में समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली, कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्वों को मेडल तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंटकर सम्मानित किया गया।
इन क्षेत्रों के प्रतिभागी हुए सम्मानित समारोह में समाज के एक व्यापक दायरे से जुड़े विशिष्ट लोगों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चुना गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख श्रेणियों में शामिल हैं।
पत्रकारिता एवं मीडिया
कवि एवं साहित्यकार
समाजसेवी साधु-संत एवं संत शिरोमणि शिक्षक एवं शिक्षा जगत मेधावी छात्र अधिवक्ता एवं विधि क्षेत्र चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र व्यवसायी एवं उद्योग जगत खेल जगत एवं खिलाड़ी पुलिस विभाग एवं सुरक्षा सेवा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक गायक, संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र ज्योतिष एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन
युवा प्रतिभा एवं अन्य विशिष्ट क्षेत्र
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं सम्मानित व्यक्तित्व: सुशील चतुर्वेदी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं संयोजक समाजसेवी श्री सुशील चतुर्वेदी ने कहा, समाज की वास्तविक शक्ति उन लोगों में निहित है जो अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। ऐसे असाधारण व्यक्तित्वों को सम्मानित करना केवल उनके योगदान को पहचान देना नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को भी राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम है।”
उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभा, सेवा और समर्पण का सच्चा सम्मान है। कार्यक्रम के अंत में बिगवॉश कंपनी की ओर से सभी सम्मानित उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।