चोरी की तीन साइकिल व आईफोन के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की तीन साइकिल व आईफोन के साथ युवक गिरफ्तार

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन रेंजर साइकिल और एक आईफोन मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री बृजानंद सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मूड़घाट पुल के पास डायवर्जन ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदर्श चक्रवर्ती पुत्र भीम चक्रवर्ती, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कटरा बाईपास डमरूआ, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती को 16 अगस्त 2026 को समय करीब 3:30 बजे मूड़घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 353/26, धारा 303(2) बीएनएस, जिसमें बाद में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है, से संबंधित है। पुलिस ने उसके पास से तीन रेंजर साइकिल और एक आईफोन बरामद किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने 15 अगस्त 2026 को भगवत मार्केट से एक मोबाइल फोन चोरी किया था। उसने यह भी बताया कि वह कोचिंग सेंटरों के आसपास घूमकर साइकिल चोरी करता था और चोरी किए गए मोबाइल व साइकिल को कम कीमत में बेच देता था। बिक्री से प्राप्त रकम से वह अपने शौक पूरे करता था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आदर्श चक्रवर्ती के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—

मु0अ0सं0 227/22, धारा 323, 504, 506 थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

मु0अ0सं0 353/26, धारा 303(2) बीएनएस, बढ़ोतरी धारा 317(2) थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।