जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फहराया झंडा, दिलाई शपथ
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शपथ दिलाई कहा कि अपने कार्य दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन ही देश के बलिदानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, इस अवसर पर जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्रा, सुनील तिवारी, राजेश प्रजापति, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।