हरीश द्विवेदी को राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर बस्ती भाजपा ने दी बधाई
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी जी को राजस्थान में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा बस्ती में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र जी ने कहा कि श्री हरीश द्विवेदी जी का संगठन के प्रति समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कौशल एवं पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री द्विवेदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता प्राप्त करेगी।
हरीश द्विवेदी जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वे 2006 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा 2010 से 2013 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में असम भाजपा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, अजयपाल सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जयसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राजू पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी ने श्री हरीश द्विवेदी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता की मंगलकामना की गई।