बहराइच में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा”
भारतीय जनता पार्टी बहराइच के नेतृत्व में राष्ट्रभक्त एवं राष्ट्रप्रेमियों द्वारा आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शहीद स्मारक से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर तक पहुंची। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पांडेय जी ने की।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद” तथा “तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी जान है” जैसे राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पांडेय जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देती है। आज बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमियों की सहभागिता यह दर्शाती है कि बहराइच की जनता के हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि है।
तिरंगा यात्रा में सांसद श्री आनंद गौड़ जी, विधायक सुरेश्वर सिंह जी,श्री सुभाष त्रिपाठी जी, श्री रामनिवास वर्मा जी,श्रीमती सरोज सोनकर जी, mlc श्री पदम् सेन चौधरी जी, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी, समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त और राष्ट्रप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
जय हिंद!