दिव्यांगजन हेतु 10 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला 

दिव्यांगजन हेतु 10 अगस्त को आयोजित होगा रोज़गार मेला

बहराइच 08 अगस्त। दिव्यांगजन रोज़गार अभियान 3.0 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग, जिला उद्योग केन्द्र एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजन प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से आच्छादित भी किया जायेगा। श्रीमती शर्मा ने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन युवक-युवतियां अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में पूर्वान्ह 11ः00 बजे उपस्थित होकर रोज़गार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोज़गार में सेवायोजन विभाग द्वारा आमंत्रित नियोजक कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः