विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव

विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण-पत्र

 

बहराइच 07 अगस्त। दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिकाधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से विगत दिवस विकास भवन सभागार में आयोजित एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। गोष्ठी के दौरान आधुनिक डेयरी प्रबंधन (नन्द बाबा दुग्ध मिशन आदि), औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण तथा टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों जैसे विषयों पर व्यापक प्रस्तुतीकरण एवं परिचर्चा की गई।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीडीओ श्री धनवंता ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं संबंधित हितधारकों को सुझाव दिया कि दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठायें। सीडीओ ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन में अपार संभावनाएं। उन्होंने कृषकों को सुझाव दिया कि खेती किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी अपनायें। इससके आपकी आयु में गुणात्मक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैैं। इसलिए कृषकों के हितार्थ अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सीडीओ ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव डेयरी उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना के नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक राम खेलावन, स्थानीय प्रभारी अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों व अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों के साथ साथ औपचारिक डेयरी प्रसंस्करण, चारा प्रबंधन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी, नियंत्रण तथा टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद कृषकों एवं पशुपालकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अन्त में सीडीओ श्री धनवंता ने विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुख शिवपुर के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना अन्तर्गत ई-लाटरी के माध्यम से चयनित 28 लाभार्थियों को चयन पत्र व अनुमति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रगतिशील पशुपालक, दुग्ध उत्पादक तथा योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः