बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोक
बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। गुरूवार को बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम के रंजीत कालोनी के निकट स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने कहा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बसपा के संगठनात्मक ढांचे में उनका विशेष स्थान था और पार्टी सुप्रीमो मायावती के विश्वासपात्र नेताओं में उनकी गिनती होती थी।
बसपा मण्डल प्रभारी भगवानदास, उदयभान, के.के. गौतम, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, आशुतोष सिंह, अलीम अहमद आदि ने कहा कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की सबसे बड़ी ताकत जनता से सीधा संवाद था। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहते थे। राजनीतिक विरोधियों के बीच भी उनकी व्यक्तिगत स्वीकार्यता थी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संजय धूसिया, अलीम अहमद, राना अम्बेडकर, जे.पी. गौतम, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, विकास कुमार राव, नवमी प्रसाद, महेन्द्र कुमार, अश्विनी कुमार गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम, अजय कुमार गौतम, आर.डी. प्रेमी, डा. राम जियावन, सुभाष गौतम, राम सरोज, पी.के. गौतम, महेन्द्र कुमार, रामफेर, अतर सिंह, रामकरन गौतम, रामचेत निराला के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे
।