पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा यातायात निदेशालय से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु प्राप्त चारपहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
आज दिनांक- 05.08.2026 को जनपद बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु यातायात निदेशालय, उ0प्र0 से प्राप्त 01 चारपहिया इंटरसेप्टर वाहन को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर / यातायात जनपद बहराइच श्री आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह यादव द्वारा पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात मय टीम तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे । यह वाहन प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संचालित होकर ओवरस्पीडिंग, बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन संचालन करने, बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन संचालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने तथा अन्य यातायात अपराधों पर प्रभावी निगरानी रखेगा।
इंटरसेप्टर वाहन में आधुनिक उपकरण स्थापित हैं, जिनके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यातायात पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक भूमिका निभाते हुए यातायात नियमों का पालन करें।