केडी यादव ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर किया विचार व्यक्त, सपा कार्यालय पर कार्यक्रम संपन्न
जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई जयंती
समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता केडी यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
केडी यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े और शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अगुवाई में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूत करने तथा उसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।