तपसी धाम में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

तपसी धाम में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

 

बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह मनोरमा नदी के तट स्थित प्रसिद्ध तपसी धाम, हरैया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री हर्षवर्धन सिंह समेत छात्र सांसदों एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लाल बहादुर सिंह तथा मुख्य अतिथि तपसी धाम के महंत दयाशंकर दास रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभावना और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। समारोह का समापन विद्यालय, समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान प्रकाशानन्द सिंह, वायुनन्दन मिश्र, रंजीत सिंह, डॉ. उपेन्द्र नाथ द्विवेदी सहित विद्यालय के आचार्य एवं छात्र मौजूद रहे।