स्कार्फ डे पर सम्मान समारोह, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना को पहनाया गया स्कार्फ
भारत स्काउट गाइड की अनूठी पहल, रमेश चंद्र यादव ने दी शुभकामनाएं
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा और अभिषेक शर्मा को भी मिला सम्मान, जिले में दिखा उत्साह
जितेन्द्र पाठक
संतकबीर नगर, भारत स्काउट गाइड संत कबीरनगर द्वारा स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश चंद्र यादव ने डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना को स्कार्फ पहनाते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्काउट गाइड की परंपरा और उसके सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, जिला समन्वक जनपद संत कबीर नगर एवं संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य अभिषेक शर्मा, प्रधानाचार्य गन्ना विकास इंटर कॉलेज को भी स्कार्फ पहनाकर स्कार्फ डे की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड के मूल्यों—अनुशासन, सेवा और नेतृत्व—को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर को प्रेरणादायक बताते हुए स्काउट गाइड आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।