भाजपा बस्ती द्वारा ‘जेन‑जेड कैंपस संवाद’ का आयोजन विद्यार्थियों के साथ हुई सार्थक और प्रेरणादायी बातचीत
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित “जेन‑जेड कैंपस संवाद” कार्यक्रम के तहत आज जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में युवाओं के साथ देश के वर्तमान परिदृश्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कप्तानगंज स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा, “आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं है, बल्कि वह वर्तमान में परिवर्तन और विकास का सक्रिय भागीदार है। जेन‑जेड की नई सोच, ऊर्जा, रचनात्मकता और तकनीकी समझ देश को नए अवसरों और ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है।”
वैभव पांडे ने ए. पी. एस., बस्ती,दिलीप पांडे ने राजन डिग्री कॉलेज / महिला पचपेड़िया विद्यालय ,पुष्करादित्य सिंह ने रणवीर इंटरनेशनल स्कूल, रुधौली,विनय यादव ने अंकुर मिशन अकादमी, भिटिया चौराहा,डॉ. ममता पांडे ने चंद्रभान सिंह स्मारक विद्यालय, गौर,अभिनव उपाध्याय ने इंडियन पब्लिक स्कूल इसके साथ ही अमृत कुमार वर्मा, अंकित पांडे, अरविंद पाल, रामायण सिंह, उत्कर्ष शुक्ला, पल्लव श्रीवास्तव, गौरवमणि त्रिपाठी और रवि तिवारी , एवं वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने जिले के प्रमुख विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया ।
जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि संवाद के दौरान शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। छात्र-छात्राओं की उत्सुकता, प्रश्नों और सकारात्मक सोच ने सभी वक्ताओं को बेहद प्रभावित और प्रेरित किया।