युग दृष्टा थे पं० शिव हर्ष उपाध्याय- महेश शुक्ला
शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- विवेकानंद मिश्र
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात व शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज, महिला पी जी कॉलेज, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती के संस्थापक पं० शिवहर्ष उपाध्याय की 46 वी पुण्य तिथि पर शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिक्षाविदों, प्रबुद्धनों व गणमान्य लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा। उपस्थित जनों ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को शिद्दत से स्मरण व नमन किया। इस अवसर पर पंडित शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे। जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। आजीवन भारतीय संस्कृति के सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय है, सही मायने में पंडित शिव हर्ष उपाध्याय युग दृष्टा थे।
भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद विवेकानंद मिश्र ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बस्ती जनपद के शैक्षिक उन्नयन में उपाध्याय जी का नाम इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। पूर्व विधायक और समाजवादी चिंतक नेता राजमणि पाण्डेय ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा से वंचित लोगो के लिए शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना सबसे पुनीत कार्य है।
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय जी द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थाओं की प्रगति व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस पार्टी बस्ती के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि उपाध्याय जी द्वारा स्थापित सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक कर्मचारी, शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करे।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पंडित शिव हर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए, उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है।
किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री व प शिव हर्ष उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उपाध्याय जी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिला महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी आजीवन गांधीवादी मूल्यों का पालन करते हुए सद कर्म करने के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। जो आज हम सभी के लिए अनुकरणीय है। किसान पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्य प्रो रीना पाठक ने कहा कि बस्ती जनपद का आमजन आजीवन पंडित शिवहर्ष उपाध्याय का ऋणी रहेगा, इन्होंने बस्ती जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया।
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पांडेय ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के शैक्षिक विकास में उपाध्याय जी का महत्व पूर्ण योगदान है, शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने कहा कि आजीवन शिक्षा के विकास हेतु पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी समर्पित रहे।
किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्ती के प्राचार्य डॉ शरत चंद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंडित शिव हर्ष उपाध्याय का योगदान अतुलनीय है।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अभिनव उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर प शिव हर्ष उपाध्याय के कनिष्ठ पुत्र शिव प्रकाश उपाध्याय, प्रेम शंकर उपाध्याय, किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया, पुनीत उपाध्याय, जनाब आलम चौधरी जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बस्ती ,डॉ राज देव मिश्रा, शिक्षक नेता मार्कण्डेय सिंह, ए पी यन पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व प्राचार्य डॉ डी के अस्थाना
डॉ विश्वनाथ पांडे ,प्रो प्रदीप कुमार ,प्रो गोपाल जी कुशवाहा,प्रो सुष्मिता श्रीवास्तव,सिद्धार्थ विश्विद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के मंत्री डॉ त्रिलोकी नाथ, डॉ शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय,श्याम देव पाण्डेय,प्रेम मिश्रा,डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह,डॉ सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डॉ विजय शुक्ला, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ अभिषेक मिश्रा,प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, डॉ प्रियंका मिश्रा डॉ दिलीप तिवारी, शिवा उपाध्याय, लेफ्टिनेंट जितेन्द्र शाही,शोभा त्रिपाठी,महिमा पाण्डेय ,डॉ संध्या राय, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी,उपेन्द्र शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, ओंकार गिरी, के के मिश्रा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, गिरिजा नंद राव, अरुण मणि त्रिपाठी, पूनम यादव, संतोष सिंह, योगेश मिश्रा, अंकुर शुक्ला, सरजू प्रसाद पांडेय, सहित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।