घर जैसा स्वाद अब आपकी दहलीज पर, ‘मां की रसोई’ ज़ोमैटो पर उपलब्ध

घर जैसा स्वाद अब आपकी दहलीज पर, ‘मां की रसोई’ ज़ोमैटो पर उपलब्ध

 

30 दिनों में शानदार रेटिंग, 1 अगस्त से मेन्यू में जुड़ेंगे नए व्यंजन, 15 अगस्त से शुरू होगी ऑफलाइन टिफिन सेवा

 

बस्ती। शहरवासियों को घर जैसा शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मां की रसोई’ (Ma Ki Rasoi) ने अपनी क्लाउड किचन सेवा को और विस्तार देते हुए ज़ोमैटो पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है। अब ग्राहक अपने पसंदीदा घरेलू व्यंजनों का स्वाद घर बैठे आसानी से ज़ोमैटो के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

‘मां की रसोई’ का उद्देश्य लोगों तक ऐसा भोजन पहुंचाना है, जिसमें मां के हाथों के बने खाने जैसा स्वाद, अपनापन और गुणवत्ता का एहसास हो। संस्थान का स्लोगन “घर जैसा खाना, मां के हाथों का प्यार” इसी भावना को दर्शाता है। यहां भोजन तैयार करने में ताज़ी एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाता है तथा स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

क्लाउड किचन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां हर ऑर्डर ताज़ा तैयार किया जाता है, जिससे ग्राहकों को गर्म, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलता है। मेन्यू में दाल, चावल, रोटी, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, रायता सहित कई घरेलू स्वाद वाले व्यंजन शामिल हैं। यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो व्यस्त दिनचर्या के कारण घर का खाना नहीं बना पाते, लेकिन घर जैसा स्वाद चाहते हैं।

मां की रसोई की संस्थापिका नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि क्लाउड किचन शुरू हुए अभी केवल 30 दिन हुए हैं, लेकिन इस दौरान ग्राहकों से शानदार रेटिंग और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि कई ग्राहकों ने कुछ नए व्यंजनों और खाद्य सामग्री को मेन्यू में शामिल करने का अनुरोध किया है। ग्राहकों की पसंद और सुझावों का सम्मान करते हुए 1 अगस्त से मेन्यू में कई नए व्यंजन शामिल किए जाएंगे, ताकि लोगों को अधिक विकल्पों के साथ घर जैसा स्वाद मिल सके।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से ऑफलाइन टिफिन सर्विस भी शुरू की जाएगी। इस सेवा के माध्यम से छात्र, नौकरीपेशा लोग, वरिष्ठ नागरिक तथा नियमित रूप से घर जैसा भोजन चाहने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन ताज़ा, पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

नीलम श्रीवास्तव ने कहा, “ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है कि हर ग्राहक को स्वादिष्ट, स्वच्छ, सुरक्षित और मां के हाथों जैसा भोजन उपलब्ध कराया जाए। गुणवत्ता और सेवा से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।”

‘मां की रसोई’ की पहचान होमली फूड, फ्रेश इंग्रीडिएंट्स, मेड विद लव और हाइजीनिक एंड सेफ जैसी विशेषताओं पर आधारित है। अब ग्राहक ज़ोमैटो ऐप पर “Ma Ki Rasoi” सर्च कर अपनी पसंद का भोजन आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

संस्थान ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि वे घर जैसा स्वाद, पौष्टिकता और स्वच्छता से भरपूर भोजन चाहते हैं, तो एक बार ‘मां की रसोई’ की सेवा का अवश्य लाभ लें। स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे के दम पर ‘मां की रसोई’ तेजी से शहरवासियों की पसंदीदा क्लाउड किचन बनती जा रही है।