गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम् श्रद्धेय गुरुदेव बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया : प्रो. डॉ. नवीन सिंह
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। गुरु पूर्णिमा के पवित्र एवं पावन अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने परम् श्रद्धेय आदरणीय गुरुदेव बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा, भक्ति एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, सकारात्मक सोच, उत्तम संस्कार और सेवा का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, आध्यात्मिक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में परम् श्रद्धेय बाबा रामदेव जी द्वारा जन-जन में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन से देश-विदेश के लाखों लोग योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित हुए हैं।
प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए देशवासियों से अपने गुरु के आदर्शों का अनुसरण करने तथा सेवा, संस्कार, योग, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है, जो व्यक्ति को सफलता, सदाचार और आत्मोन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है।
इसी क्रम में योगाचार्य राममोहन पाल, डॉ. श्रवण कुमार गोंड तथा दिव्यम योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की संचालिका योगाचार्य सन्नो दुबे ने भी गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु सदैव अपने शिष्यों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं तथा उनका मार्गदर्शन जीवन के प्रत्येक कठिन क्षण में प्रकाश स्तंभ की भाँति राह दिखाता है। गुरु का स्नेह, आशीर्वाद और शिक्षा ही शिष्य के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है।