विकास भवन सभागार में 31 जुलाई को आयोजित होगी कार्यशाला 

विकास भवन सभागार में 31 जुलाई को आयोजित होगी कार्यशाला

बहराइच । वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि लेखांकन प्रक्रिया से सम्बंधित विभिन्न मुददों पर विचार विमर्श तथा जी०पी०एफ० अभिदाताओं को उचित मार्गदर्शन एवं त्वरित समाधान उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से महालेखाकार कार्यालय के वरिष्ठ उपमहालेखाकार/राजकोष की अध्यक्षता में 31 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से स्वयं अथवा नामित प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक में ससमय प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः