दिव्यांगजनों को मिलेगी निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल 

दिव्यांगजनों को मिलेगी निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल

03 से 08 अगस्त आयोजित होंगे परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर

बहराइच 28 जुलाई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बहराइच जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को एलिम्को, कानपुर द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराए जाने हेतु 3 से 8 अगस्त 2026 तक प्रातः 10ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। डॉ. कुमार ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार विकास खण्ड क्षेत्र मिहींपुरवा के दिव्यांगजन हेतु 03 अगस्त को ब्लाक परिसर मिहींपुरवा, ब्लाक बलहा, नवाबगंज, रिसिया, शिवपुर व नगर क्षेत्र रूपईडीहा, रिसिया तथा नानपारा के लिए 04 जुलाई को विकास खण्ड परिसर बलहा, ब्लाक हुजूरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं नगर क्षेत्र पयागपुर के लिए 05 जुलाई को विकास खण्ड परिसर हुज़ूरुपर, ब्लाक चित्तौरा व नगर क्षेत्र बहराइच के लिए 06 जुलाई को तहसील सदर में तथा ब्लाक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर तथा नगर क्षेत्र कैसरगंज एवं जरवल के दिव्यागजनों हेतु 08 जुलाई 2026 को विकास खण्ड परिसर कैसरगंज शिविर का आयोजन किया जायेगा।

डॉ. कुमार बताया कि 16 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन आधार कार्ड एवं यूपीआईडी कार्ड तथा 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण के साथ शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी की मासिक आय रू. 22,500=00 से कम होनी चाहिए। आय प्रमाण के रूप में राजस्व विभाग का प्रमाणपत्र, बीपीएल/मनरेगा कार्ड, सांसद/विधायक/ग्राम प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित अथवा स्वप्रमाणित आय प्रमाणपत्र तथा तहसील से जारी गरीबी रेखा का आय प्रमाणपत्र मान्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ने पिछले पांच वर्षों में भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा किसी अन्य संस्था से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त न की हो।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः