जगदेव दास महाराज की पुण्यतिथि पर अयोध्या में भव्य भंडारे का आयोजन, संतों और भक्तों ने पाया प्रसाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्या के पवित्र स्वर्ग द्वार क्षेत्र में, श्री श्री 1008 बद्री दास महाराज के पावन स्मरण में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान स्वर्गीय महंत जगदेव दास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया
यह पूरा आयोजन शिव रामदास के शिष्य और वर्तमान महंत, स्वर्ग द्वार स्थित अभिराम दास मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 अभिराम दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों से विशिष्ट साधु-संत, महात्मा और बड़ी संख्या में गृहस्थ भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी लोगों ने पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के सफल संचालन के दौरान राम रुप दास पुजारी सहित अन्य वरिष्ठ संतों और भक्तों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से उपस्थित सभी संत-महंतों और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों की सराहना की गई।