होगा अखण्ड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
• योगीराज प्रयाग दास की तपोस्थली के नाम से विख्यात है यह मंदिर
कुदरहा, बस्ती। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दूर दराज से साधु संत पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करेगें।
मंदिर के महंथ संतराम दास ने बताया कि गत वर्षो की बात इस बार भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा और बुधवार की सुबह नौ बजे से प्रसाद वितरण कार्यक्रम शुरू होगा। पहले चरण में बाहर से आए हजारों संत प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर से क्षेत्र के लोग प्रसाद प्राप्त करेगें।
मंदिर का महत्व:——
राम जानकी मार्ग के किनारे स्थापित यह मंदिर बाबा योगीराज प्रयाग दास की तपोस्थली के नाम से प्रसिद्ध है। इन्हीं के प्रेरणा से दो सौ वर्ष पूर्व राम जानकी मंदिर बना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सन 1936 में मंदिर परिसर जग्ग का आयोजन हुआ था। जिसका भंडारा चल रहा था। देर रात कड़ाही में तेल कम पड़ गया और पूड़ी निकलना बंद हो गया। आयोजक मंडल चिंता में थे। सभी बाबा योगीराज प्रयाग दास के पास पहुंचे और पूरी बात बताएं। जिस पर उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में स्थित बजरंग कूप से जल निकाल कर उसी से पूड़ी बना ले, उतना तेल सुबह कुएं में डाल देना। फिर अनुरोध कर जल निकाला गया और उसी से पूड़ी बना। वह बजरंग कूप परिसर में आज भी विद्यमान है। स्थानीय लोग बताते है कि प्रभु श्रीराम यहा विश्राम भी किये थे।