सोलहवीं पुण्य तिथि पर हदीसुननिशां को किया नमन्

सोलहवीं पुण्य तिथि पर हदीसुननिशां को किया नमन्

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। कबीर साहित्य सेवा संस्थान द्वारा जिलाध्यक्ष मोहम्मद सामईन फारुकी के संयोजन में मरहुम हदीसुन निशां के सोलहवीं पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम कृष्णलाल ‘जगमग’ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डा वी. के. वर्मा ने कहा कि संसार में मां का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता। मोहम्मद सामईन फारुकी का प्रयास सराहनीय है। माता की स्मृतियों को जीवित रखना एक नेक पुत्र की जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, अर्चना श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा, सलीम बस्तवी आदि ने कहा कि अच्छे लोगोें को सदैव याद किया जाना चाहिये। वक्ताओं ने मरहुम हदीसुन निशा के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। मोहम्मद सामईन फारुकी ने कहा कि उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में भी परिवार को अच्छे संस्कार दिये। कार्यक्रम में कवियांें ने मां पर केन्द्रित रचनायें सुनाकर वातावरण को भावुक कर दिया। संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पं. चन्द्रबली मिश्र, सागर गोरखपुरी, डा. अफजल हुसेन अफजल, शाद अहमद शाद, हरिकेश प्रजापति, नीरज कुमार वर्मा, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सूर्य कुमार शुक्ल, अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, फूलचन्द चौधरी आदि ने दो मिनट का मौन रखकर मरहुम हदीसुन निशां को नमन् किया।