बस्ती आज दिनांक २६.७.२०२६ दिन रविवार को अपरान्ह ४.००बजे आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में “महिला आर्य समाज” का गठन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। आर्य महिलाएं विगत ०५ वर्षों से बड़ी संख्या में प्रत्येक रविवार को यज्ञ सत्संग हेतु निरंतर उपस्थिति देती रही हैं।इस महिला आर्य समाज का गठन आर्य समाज गांधी नगर बस्ती द्वारा संचालित होगा।
इस कार्यकारिणी में -प्रधान सुमन आर्या -उप प्रधान-श्रीमती कलावती शर्मा -मंत्री _श्रीमती उमा श्रीवास्तव उप मंत्री _श्रीमती रजनी मिश्रा -कोषाध्यक्ष-श्रीमती बीना गुप्ता -पुस्तकालयाध्यक्ष-श्रीमती रानी देवी -आर्य वीरांगना दल अधिष्ठाता -कु०महिमा -लेखा परीक्षक-श्रीमती शिवा श्रीवास्तव सर्व सम्मति से चुनी गयी हैं।
समाज व संगठन के प्रति इनमें ऊर्जा व उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया है।यह समिति आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के अंतरंग सभा के पदाधिकारियों एवं पं०हरिहर मुनि के प्रबन्धन में निर्मित किया गया है। चुनाव में आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के प्रधान श्री राधेश्याम सिंह, मंत्री श्री मुरली धर भारती, कोषाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा व समस्त पदाधिकारी/सदस्यगण, आर्य समाज रेलवे स्टेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा आर्य महिलाऐं डा०शशिकला श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव,सरिता गुप्ता, कमलेश,किरन कसौधन, सुमित्रा कसौधन, नर्मदा देवी, ममता, राजकुमारी, मीना देवी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने इस आर्य महिलाओं की नई कार्यकारिणी को पुष्पित पल्लवित होते रहने की शुभकामनाएं दीं।अंत में शान्ति पाठ पश्चात् कार्यक्रम के समापन की घोषणा प्रधान जी द्वारा की गयी।
