पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी हरनी बाजार का किया गया लोकार्पण

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी हरनी बाजार का किया गया लोकार्पण

 

आज दिनांक 26.07.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी हरनी बाजार का संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना उपरांत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नई पुलिस चौकी स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ेगी, आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में भी सहायता मिलेगी।

 

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र के चौकीदारों को उनके सराहनीय कार्य एवं पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही चौकी क्षेत्र से आए ग्रामीणों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्री राज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, चौकीदार, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।