महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम चक्रतीर्थ परिक्रमा मार्ग, अयोध्या जी पर स्थित ‘ज्ञानमती फार्मा एंड क्लीनिक’ का भव्य उद्घाटन समारोह विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता तेज नारायण पांडे उर्फ पवन रहे, जिन्होंने फीता काटकर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश महाराज उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीचंद यादव, बबलू पांडे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं प्रबुद्ध नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस अवसर पर क्लीनिक के संचालक प्रो. डॉ. रंजन रत्नम् (जनरल फिजिशियन) ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने नव-प्रतिष्ठित संस्थान के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस संस्थान (ज्ञानमती फार्मा एंड क्लीनिक) के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और दवाइयां सुलभ कराई जाएंगी, जिसमें आकालिक सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।