कारगिल विजय दिवस पर नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद को किया श्रद्धांजलि
नौतनवां(महराजगंज) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर के छपवा तिराहे बने शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज के दिन हमारे देश के उन जांबाज सैनिकों की याद दिलाता है, जिन्होने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।भारतीय सेना ने आँपरेशन विजय के तहत कारगिल की बर्फीले चोटियों पर कब्जा जमाए बैठे घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में नौतनवा के वीर सपूत शहीद पूरन बहादुर थापा और शहीद प्रदीप थापा का बलिदान नगरवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अजय दूबे, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल, रवि त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, लिपिक संतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।