गायत्री शक्ति पीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती – गायत्री शक्ति पीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक / ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आधात्मिक, अनुशासन और मानवता का मागर्दर्शक पर्व है | इसे 29 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शक्ति पीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत निम्न कार्यक्रम होंगे – 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ होगा, दिन में महिलाये व रात्रि में पुरुष कार्यकर्ता जप करेंगे,29 जुलाई 2026 दिन बुद्धवार को प्रातः 7 बजे अखंड जप का समापन होगा,29 जुलाई दिन बुद्धवार को प्रातः 8 बजे से यज्ञ एवं विवध संस्कार होंगे | अपरहान 3 बजे से संगीत ,उद्बोधन, पर्व पूजन ,दीपयज्ञ ,पुष्पांजलि, सामूहिक सहभोज (भंडरा) के साथ समापन होगा !
उन्होंने समस्त जनपदवासियो से इस पावन पर्व के समस्त कार्यक्रम में सपरिवार ईस्ट मित्रो सहित पहुँचने का आवाहन भी किया है ।