नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की तरफ से दी गई कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की तरफ से दी गई कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की तरफ से फुटहिया चौराहा के निकट स्थित कारगिल शहीद स्तम्भ पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया, बलिदानी सैनिकों की याद में स्थापित कारगिल शौर्य स्तम्भ पर जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की तरफ से उप जिलाधिकारी बस्ती सदर ने पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को नमन किया, उल्लेखनीय है कि भारत पाक कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को भारत को विजय प्राप्त हुआ था तभी से 26 जुलाई को हम कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं और वीर शहीदों को नमन करते हैं, प्रभारी सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती राजेश कुमार यादव के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के सेक्टर वार्डेन कलट्रेट प्रखण्ड बस्ती डॉ कुलदीप सिंह, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती से जुड़े डॉक्टर वीके वर्मा, राजीव शरण चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।