167वें आयकर दिवस समारोह का आयोजन

167वें आयकर दिवस समारोह का आयोजन

कर संग्रह केवल एक ड्यूटी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आराधना है

प्रयागराज। 167वें आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं करदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती मीनाक्षी सिंह, मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद ने कहा कि राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में कर प्रशासन और करदाता, दोनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर संग्रह केवल राजस्व जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास, जनकल्याण और मजबूत आर्थिक व्यवस्था की आधारशिला है।

कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त, इलाहाबाद मानस मेहरोत्रा ने प्रभार की हालिया उपलब्धियों और करदाता- सेवा में पारदर्शिता पर प्रकाश डाला। आयकर आयुक्त (अपील) यूनिट-1, इलाहाबाद कौशलेंद्र तिवारी ने अपील निस्तारण तथा शिकायत निवारण में उठाये गये कदमों का उल्लेख किया। ए.के.सिंह, आयकर आयुक्त (ओएसडी), संयुक्त आयकर आयुक्त, इलाहाबाद सुदीप्त पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए श।

कार्यक्रम में प्रभार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सहित आईटीईएफ तथा आईटीगोआ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।